दिल्ली सरकार के अधिकारी छुट्टी पर गए, परिवहन मंत्री पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

0

दिल्ली
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी परिवहन मंत्री सत्येंद्र जैन पर ‘‘दुर्व्यवहार’’ का आरोप लगाते हुए आज 15 दिन की छुट्टी पर चले गए।

दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप सिविल सेवा के 1993 बैच के अधिकारी इंदुशेखर मिश्र परिवहन विभाग में विशेष आयुक्त पद पर कार्यरत हैं।

इसे भी पढ़िए :  दिल्लीवालों को अब कुछ भी समस्या हो, तो एलजी के पास जाएं- आम आदमी पार्टी

मिश्र ने आज उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की और परिवहन मंत्री के कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाया।

मिश्र ने शिकायत की एक प्रति मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भी भेजी।

इसे भी पढ़िए :  आप पार्टी के दो नेताओं पर गैंगरेप का आरोप

सूत्रों ने बताया कि आरटीओ को सप्ताह में सात दिन खोलने की मंत्री की योजना के मुद्दे पर दिल्ली सचिवालय में अधिकारी की उनसे बहस हो गई थी।

इसे भी पढ़िए :  केंद्रीय मंत्री ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के लिए पूर्व PM नेहरू को बताया जिम्मेदार