MCD चुनाव: BJP के एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को जनता ने नहीं किया पसंद, सभी कैंडिडेट हारे

0
बीजेपी
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली नगर निगम(MCD) चुनाव की तीनों निगमों (दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तरी दिल्ली) में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस को करारी शिकस्त देते हुए बीजेपी प्रचंड जीत हासिल की है। तीनों नगर निगमों की 270 वार्डो पर हुए चुनाव के बुधवार(26 अप्रैल) को आए नतीजों में बीजेपी को 181 सीटें मिलीं, जबकि ‘आप’ 48 सीटों के साथ दूसरे और 30 सीटों के साथ कांग्रेस तीसरे पायदान पर खिसक गई।

इसे भी पढ़िए :  ‘2019 से पहले ही गिर जाएगी नरेंद्र मोदी सरकार’

 
बीजेपी को इन चुनावों में मिली प्रचंड जीत में सभी वर्गो का भरपूर साथ मिला है, लेकिन इन चुनावों में बीजेपी को एक अलग तरह की हार का सामना करना पड़ा है। दरअसल, बीजेपी के सभी मुस्लिम उम्मीदवार इस चुनाव में हार गए हैं। पार्टी ने इस चुनाव में 5 मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे।

इसे भी पढ़िए :  बिहार विधानसभा में आज बहुमत साबित करेंगे नीतीश कुमार

 

कुरैशी नगर से आम आदमी पार्टी की शाहीन ने बीजेपी की रूबीना बेगम को हरा दिया। जबकि, जाकिर नगर से कांग्रेस के शोएब दानिश ने बीजेपी के रफी उज्ज़मा को हरा दिया। वहीं, कांग्रेस के मोहम्मद इकबाल दिल्ली गेट से जीत गए और यहां भी बीजेपी उम्मीदवार फहीमुद्दीन को हार का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़िए :  प्रदूषण के चलते गंगा नदी में हजारों मछलियों की मौत

 

इसके अलावा चौहान बांगर से ‘आप’ के अब्दुल रहमान ने बीजेपी के सरताज अहमद को हरा दिया, तो वहीं मुस्तफाबाद से कांग्रेस की परवीन ने बीजेपी की साबरा मलिक को हरा दिया। बता दें कि ये सभी सीटें मुस्लिम बहुल मानी जाती है।

अगली स्लाइड में पढ़ें बाकी की खबर

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse