बंगाल निकाय चुनाव में टीएमसी की बड़ी जीत

0
निकाय

हाल ही में पश्चिम बंगाल में हुए नगर निकाय चुनावों की गिनती बुधवार को हुई। यहां कुल सात नगर निकायों में मतदान हुए थे। नतीजों में एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस को भारी जीत हासिल हुई है। TMC ने कुल 7 जगहों में से 4 स्थानों पर जीत दर्ज की है। टीएमसी पुजाली, मिरिक, रायगंज और दोमकल में जीत दर्ज करने में सफल रही। वहीं बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही।

इसे भी पढ़िए :  उमा भरती ने साधा डिंपल पर निशाना, बताया ‘बरसात का मेढक’, पढ़िए डिंपल ने क्या दिया जवाब

टीएमसी ने रायगंज की कुल 27 सीटों में से 24 पर जीत दर्ज की, तो वहीं दोमकल में टीएमसी को 16 और बीजेपी को 3 सीटें मिली। पुजाली में कुल 16 सीटों में से 9 टीएमसी को और 3 बीजेपी को मिली हैं। आपको बता दें कि बंगाल में कुल 7 जगहों पर निकाय चुनाव हुए थे। ये सात जगह थीं – दार्जलिंग, कुर्सियांग, कलिम्पोंग, मिरिक, डोमकल, रायगंज और पुजाली थी।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व कार्यकर्ता का आरोप, 'BJP ने हमें पत्रकारों और नेताओं की हिटलिस्ट दी थी, जिन्हें सोशल मीडिया पर लगातार निशाना बनाना था'

चुनाव में हुई थी हिंसा

14 मई को हुए मतदान में कुल 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। सातों निकायों में से पुजाली में सबसे ज्यादा 79.6 प्रतिशत और दार्जलिंग में सबसे कम 52 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव के दौरान हिंसा के मामले भी सामने आए थे।

इसे भी पढ़िए :  दुखद: आदिवासी व्यक्ति को अपनी पत्नी की लाश लेकर 10 किलोमीटर तक चलना पड़ा