देश में ऐसा मेमला सामने आया है जिसने एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के जेवर में घटित इस घटना ने महिला सुरक्षा और हाइवे पर सफर करने वालों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार में जेवर से बुलंदशहर जा रहे एक परिवार को बुधवार देर रात बंधक बनाकर लूटा गया। परिवार के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों द्वारा महिलाओं के साथ रेप किए जाने का भी आरोप है। याद हो तो कुछ समय पहले बुलंदशहर में इसी तरह की वारदत को अंजाम दिया गया था।
घटना की सूचना पाकर एसएसपी लव कुमार मौके पर पहुंचे। लव कुमार ने बताया कि जेवर क्षेत्र के सबौता गांव के पास बीती रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने इको कार में जा रहे एक परिवार के साथ वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कार के टायर में गोली मारकर उसे रोका। पीड़ित परिवार के मुखिया की बहन की डिलिवरी होने वाली थी। उसकी बहन बुलंदशहर के एक अस्पताल में भर्ती थी, जिसे देखने के लिए वह अपने परिवार के साथ बुलंदशहर जा रहा था। जब वह रामनेर के पास पहुंचा, तभी बदमाशों ने कार को अपना निशाना बनाया। विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के मुखिया को तीन गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश पीड़ित परिवार से जेवर और करीब 45 हजार रुपये की रकम लूटकर फरार हो गए।

अगली स्लाइड में पढ़ें किस तरह बदमाशों ने दिया इस बर्बर वारदात को अंजाम