यमुना एक्सप्रेसवे पर परिवार के साथ लूटपाट, विरोध पर मारी गोली, महिलाओं के साथ किया गैंगरेप

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

जानकारी के मुताबिक गाड़ी में 4 महिलाएं, 2 पुरुष और 2 बच्चे सवार थे। रास्ते में बदमाशों ने उनका पीछा किया और कार की टायर में गोली मारकर रोक दियाॉ। इसके बाद लोगों को बाहर निकालकर लूटपाट शुरू कर दिया। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के बाद गैंगरेप किया।

 

एक पीड़ित ने बताया कि इस वारदात को 6 बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया है। उनके पास तमंचे, चाकू और सरिया था. लूटपाट के बाद उन लोगों ने महिलाओं के साथ बारी-बारी से रेप किया। उस दौरान उनको लगातार डराते रहे। मुखिया ने कहा कि औरतों को छोड़ दो, तो उनकी छाती और पैर में गोली मार दी। बच्चे डरे सहमे सब देखते रहे।

इसे भी पढ़िए :  यूपी इलेक्शन: चुनाव आयोग ने 13 जिलों के डीएम व 9 एसएसपी को हटाया

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि जेवर के रहने वाले एक शख्स का रिश्तेदार बुलंदशहर में एक अस्पताल में भर्ती था। उसकी तबियत बिगड़ने पर परिवार के लोग बुधवार की रात करीब दो बजे कार में सवार होकर रिश्तेदार को देखने के लिए बुलंदशहर के लिए निकले। साबौता गांव के पास आधा दर्जन बदमाशों ने उनकी कार के टायर में गोली मार दी।

इसे भी पढ़िए :  DND रहेगा टोल फ्री, सुप्रीम कोर्ट ने दिया कंपनी को झटका, CAG को ऑडिट करने के निर्देश

 

एसएसपी ने बताया कि जैसे ही गाड़ी रुकी, बदमाशों ने पूरे परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने उनके साथ लूटपाट शुरू कर दी। परिवार ने जब लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने परिवार के मुखिया को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। लुटेरों ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

बदमाशों ने 44 हजार रुपये नकद और महिलाओं के जेवरात लूट लिए। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि बदमाशों ने उनके साथ हथियारों के बल पर गैंगरेप किया।

इसे भी पढ़िए :  केंद्र ने बुलंदशहर गैंगरेप पर राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी

 

पुलिस को शक है कि कम से कम 10 बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार अभी सदमे में है, इसलिए घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बुलंदशहर हाइवे पर भी सफर कर रही एक महिला और उसकी 13 साल की बेटी के साथ बदमाशों ने गैंगरेप किया था।

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse