केजरीवाल के जनता दरबार में कपिल मिश्रा को ‘नो एंट्री’, सीएम के घर के बाहर हंगामा

0
केजरीवाल
Source: Aaj Tak

आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जनता दरबार में जाने से रोक दिया है। उनको दरबार में जाने रोकने से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जब पुलिस ने उन्हेंं दरबार में जाने से रोका गया तो तो उन्होंने समर्थकों के साथ गीत गाना शुरु कर दिया। पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश में टूटने लगा है सब्र का बांध, फ़ैसला वापस ना लिया तो हालत बेकाबू हो जाएंगे- अखिलेश

 

इससे पहले चार जून को दिल्ली में कांस्टिट्यूशनल क्लब में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक कपिल मिश्रा ने इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन पार्ट-2 की शुरुआत की थी।

इसे भी पढ़िए :  CM आवास में ‌त्रिवेंद्र सिंह रावत का गृह प्रवेश, लेकिन क्या उन्हें रास आएगा ये 'मनहूस' बंगला?

 

कपिल ने इस मौके पर इंडिया अगेंस्ट करप्शन और अन्ना आंदोलन से जुड़े कई कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया था। कपिल ने अपने भाषण की शुरुआत केजरीवाल को डाकू खड़ग सिंह बताते हुए की थी और बाद में ऐलान किया कि कपिल ने केजरीवाल पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। मालूम हो कि कपिल मिश्रा अरविंद केजरीवाल सरकार पर लगातार एक के बाद एक घोटाले का आरोप लगा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  तमिलनाडु में एक हो सकते हैं पलनिसामी-पन्नीर, 25 मंत्रियों ने बुलाई आपात बैठक