यूपी: BJP विधायक ने अपनी ही सरकार पर बोला हमला, कानून व्यवस्था को लेकर लगाए गंभीर आरोप

0
योगी
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश में खराब कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विरोधी पार्टियों के बाद अब सत्ता पक्ष के विधायक ने भी अपनी सरकार(योगी आदित्यनाथ) को घेरा है। प्रदेश के बलरामपुर सदर से भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) के विधायक पल्टूराम ने कानून व्यवस्था और दलित उत्पीड़न का मुद्दा उठाते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

इसे भी पढ़िए :  राज्य सभा में गुलाम का केंद्र पर हमला कहा, जब संसद के ATM में कैश नहीं तो कैसे माने कि गांवों में मिल रहे होंगे

 
विधायक पल्टूराम ने मीडिया को जारी किये गए पत्र में तरबगंज थाना की पुलिस और गोंडा के पुलिस अधीक्षक पर आरोप लगाते हुये कहा है की जिले की कानून व्यवस्था पूरी तरह घवस्त हो चुकी है। पुलिस अपराधियो पर कार्यवाही करने के बजाय उनसे रिश्वत लेकर उनको बचाने का काम कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  घाटी में फिर से हिंसा का माहौल, 1 की मौत, 72 गिरफ्तार

 
पल्टूराम ने कहा कि दलितों के बार बार थानों के चक्कर लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है, जिससे दलितों की हत्या हो रही है। बीजेपी विधायक ने बताया कि गोंडा के तरबगंज में चार जून को दलित रमई कोरी को गोली मार दी गई थी।

 

जिसकी बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी, लेकिन अभी तक गोंडा पुलिस अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रही है। बीजेपी विधायक ने आरोप लगाया कि गोंडा के पुलिस अधीक्षक दलितों पर हो रहे हमलों पर अपराधियो के खिलाफ कोई कार्यवाही न करके उलटे उन्हीं लोगों को धमका रहे है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार को अंबानी और अडानी की सरकार बताने पर बीजेपी ने किया कांग्रेस पर किया पलटवार, पेश किए ये आंकड़े