वैष्णो देवी मंदिर के रास्ते में खिसकी चट्टान, एक श्रद्धालु की मौत, सात जख्मी

0
वैष्णो देवी

वैष्णो देवी में हादसे की खबर है। शुक्रवार (30 जून) को वहां चट्टान खिसकने से एक की मौत हो गई वहीं सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल नए रास्ते से यात्रा को रोक दिया गया है। वहीं पुराने रास्ते से यात्रा जारी है। यह घटना वैष्णो देवी पहुंचने के रास्ते में हिमकोटी पर हुई। बाकी जानकारी का इंतजार है।

इसे भी पढ़िए :  विपक्षी पार्टियां बुलन्दशहर कांड का राजनीतिक लाभ उठाने की फिराक में: अखिलेश यादव

वहीं दूसरी तरफ अमरनाथ यात्रा को भी रोक दिया गया है। यह यात्रा भी चट्टानों की वजह से रोकी गई है।

इसे भी पढ़िए :  मजदूरी करने वाली महिला के खाते में आए 100 करोड़ रुपये से मचा हड़कंप, पीएम से मांगी मदद