विपक्षी पार्टियां बुलन्दशहर कांड का राजनीतिक लाभ उठाने की फिराक में: अखिलेश यादव

0

दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुलंदशहर बलात्कार काण्ड के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा दोहराते हुए विपक्षी दलों पर राजनीतिक लाभ के लिए पीडित परिवार के लोगों को ’समझाने बुझाने ’का आरोप लगाया है।

अखिलेश ने आज यहां कहा,’’घटना दुखद है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी,मगर सवाल यह भी है कि भाजपा और अन्य विपक्षी दल पीडितों को क्या समझा रहे है राजनीतिक लाभ के लिए।’’ मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम से इतर संवादाताओं से बातचीत में कहा, ’’ भाजपा और अन्य पीडितों को बंद कमरे में क्या समझा रहे है। आप लोगों को इसे भी देखना चाहिए। वे पीडितों से क्या कह रहे है। ’’ उन्होंने कहा,’’ यदि वे चाहें तो मैं सीबीआई जांच के लिए तैयार हूं। मैं उनकी सहायता करना चाहता हूं। ’’ अखिलेश ने यह भी याद दिलाया कि बदायूं में दो चचेरी बहनों के साथ कथित बलात्कार मामले को उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए किस तरीके से बढ़ा चढ़ा कर प्रचारित किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  उत्तर प्रदेश में पहले शिक्षिका का अपहरण, फिर सामूहिक दुष्कर्म

इस बीच बुलन्दशहर कांड को लेकर समाजवादी पार्टी सरकार पर विपक्षी दलों का हमला जारी है। भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के साथ कल गाजियाबाद जाकर पीडितों से मुलाकात की थी और मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी से बड़े बड़े नेताओं की हालत पस्त, जानिए कैसे काट रहे हैं दिन

कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने भी आज पार्टी के अन्य नेताओं के साथ पीडितों से मुलाकात की ।
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए शर्मा ने आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में तीन हजार से ज्यादा बलात्कार और 12 हजार हत्याएं हो चुकी हैं और पूछा कि क्या वे भी राजनीति से प्रेरित हैं। श्रीकांत शर्मा ने कहा, ‘‘उन्होंने न केवल पीड़ितों का अपमान किया है और उनके घावों पर नमक छिड़का है बल्कि आजम खान की भाषा बोलकर राज्य की महिलाओं का भी अपमान किया है। उन्हें बख्रास्त किया जाना चाहिए था।’’ बुलंदशहर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक नाबालिग लड़की और उसकी मां से सामूहिक बलात्कार को लेकर उत्तरप्रदेश में राजनीतिक आरोप..प्रत्यारोप जारी है। राज्य सरकार जहां कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है वहीं विभिन्न दलों के नेता पीड़ितों से मुलाकात करने के लिए लाइन लगाए हुए हैं।

इसे भी पढ़िए :  सोने के गहनों से लदी दिखीं सीपीआई विधायक की बेटी, पढ़िए फिर क्या हुआ