अपनों से ही घिरी बीजेपी, सांसद ने मांगा हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला का इस्तीफा

0

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर लड़की का पीछा करने और छेड़छाड़ के आरोपों के बाद अब पार्टी के अंदर से ही आवाजें उठनी शुरू हो गई हैं। जहां बीजेपी के एक सांसद ने नैतिक आधार पर बराला को पद से इस्तीफा देने कहा है, वहीं बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी आरोपियों को ‘नशे में धुत गुंडे’ बताते हुए इस केस में कोर्ट जाने और पीआईएल दाखिल करने कहा है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में बढ़ रहे बीमारियों पर केजरीवाल ने खड़े किए हाथ, कहा- पीएम एलजी से सवाल कीजिए

कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद राज कुमार सैनी का कहना है, ‘किसी का पीछा करना, हाथ मारकर गाड़ी रोकना और अपहरण की कोशिश करना बड़ा गम्भीर मामला है। इस पर सख़्त क़ानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। लड़की ने बड़ी हिम्मत दिखाई है। नहीं तो 90 फीसदी लड़कियां प्रताड़ित होने के बाद भी सामने नहीं आती हैं। विपक्ष के मुंह खोलने से पहले ही सुभाष बराला को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  जानिए : कौन है आशु मलिक जिसकी वजह से चढ़ा अखिलेश का पारा

राजकुमार का कहना है कि ये बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर धब्बा है। अपहरण के आरोप हैं तो उसकी धारा भी लगनी चाहिए। पवन बंसल के भांजे पर आरोप थे। एनडी तिवारी और अन्य लोगों ने आरोप लगते ही इग्ज़ैम्पल सेट किए हैं, उन्हें भी करना चाहिए। नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दें।

इसे भी पढ़िए :  वाह रे बिहार : पान की दुकान से चलते थे कॉलेज, हर साल निकलते थे टॉपर

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK