बिहार के मैदानी क्षेत्र और नेपाल के तराई वाले भागों में भारी बारिश के बाद नदियों में उफान,प्रशासन ने किया हाई अलर्ट

0
बिहार के मैदानी क्षेत्र और नेपाल के तराई वाले भागों में भारी बारिश के बाद नदियों में उफान

बिहार के मैदानी क्षेत्र और नेपाल के तराई वाले भागों में भारी बारिश के बाद राज्य की नदियों में भारी उफान आ गया है। नेपाल में पिछले 72 घंटे से लगातार बारिश हो रही है,जिससे वहां से आने वाली नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कोसी, महानंदा, पुनपुन और कमलाबलान नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कोसी गुरुवार को इस साल के सर्वाधिक डिस्चार्ज पर पहुंच गया। नेपाल के साथ बिहार के लगभग सभी जिलों में बारिश की संभावना है।

इसे भी पढ़िए :  सृजन घोटाले में नीतीश सरकार है शामिल: लालू प्रसाद यादव

नेपाल में अगले 72 घंटे तक लगातार बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इससे उत्तर बिहार की नदियों के जलस्तर में वृद्धि तथा तटबंधों पर भारी दबाव उत्पन्न होना तय है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर बीजेपी सरकार की मदद नहीं करेंगे नीतीश कुमार

जल संसाधन विभाग ने इंजीनियरों को 24 घंटे पेट्रोलिंग करने की हिदायत दी है।

जल संसाधन विभाग के अनुसार पुनपुन पटना में, कमला बलान मधुबनी में, कोसी खगड़िया में और महानंदा कटिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी।

इसे भी पढ़िए :  बिहार पर भारी पड़ने वाले है अगले 4 दिन

पुनपुन तो खतरे के निशान से 146 सेंटीमीटर, जबकि कोसी 134 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

इसके अलावा गंडक हाजीपुर में, बागमती सीतामढ़ी में, बूढ़ी गंडक मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और खगड़िया में, कमला बलान मधुबनी में, ललबकिया पूर्वी चंपारण में, अधवारा सीतामढ़ी में, खिरोई दरभंगा में तेजी से ऊपर बढ़ रही है।

Click here to read more>>
Source: dainik bhaskar