राजस्थान : स्वाइन फ्लू से BJP विधायक की मौत

0
राजस्थान : स्वाइन फ्लू से BJP विधायक की मौत

राजस्थान में स्वाइन फ्लू से एक बीजेपी विधायक की मौत हो गई है। बीजेपी विधायक कीर्ति कुमारी भीलवाड़ा के मांडलगढ़ से विधायक थी। जिनका उपचार जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था। कीर्ति कुमारी ने हाल में ही 50 वर्ष पूरे किए थे।

इसे भी पढ़िए :  प्रकाश पर्व कार्यक्रम में PM मोदी और CM नीतीश कुमार ने की एक दूसरे की तारीफ

भाजपा प्रवक्ता आनंद कुमार ने बताया कि कीर्ति कुमारी का सवाई मान सिंह अस्पताल में उपचार चल रहा था। वहां से उन्हें निजी अस्पताल फोर्टिस में भर्ती करवाया गया था। जहां सोमवार को तड़के उनका निधन हो गया। कीर्ति कुमारी का अन्तिम संस्कार भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया में किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  मन्नत पूरी होने पर CM ने खोला सरकारी खजाना...और तिरुपति मंदिर में चढ़ा दिए साढ़े 5 करोड़ के गहने

अस्पताल सूत्रों के अनुसार,” कीर्ति कुमारी स्वाइन फ्लू से पीड़ित थीं और उन्हें नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था”

इसे भी पढ़िए :  UP चुनाव 2017: छठे चरण में 49 सीटों पर मतदान समाप्त, 60 फीसदी हुई वोटिंग

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी उनके अन्तिम संस्कार में शामिल होने के लिए उदयपुर से भीलवाड़ा रवाना हो गये है।

Click here to read more>>
Source: ndtv india