सोनी चैनल ने उठाया बड़ा कदम, बंद होगा “पहरेदार पिया की” शो का प्रसारण

0
सोनी चैनल ने उठाया बड़ा कदम, बंद होगा “पहरेदार पिया की” शो का प्रसारण

सोनी टीवी का शो “पहरेदार पिया की” का प्रसारण के पहले ही दिनों से विवादों में घिरा हुआ था। पहले इसका प्रसारण समय 8:30 बजे था, जिसे बाद में 10:30 बजे कर दिया गया। लेकिन चैनल को लगा कि यह शो उस स्लॉट में ठीक नहीं बैठता है। इसलिए उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए इस शो को बंद करने का फैसला लिया है। 28 अगस्त से इसका प्रसारण पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी कलाकारों के समर्थन में उतरी NCP

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की टीम ने इस बात की पुष्टि की है। सोनी ने अपनी स्टेटमेंट कहा है कि, “28 अगस्त, 2017 से हम अपने शो “पहरेदार पिया की” को बंद कर रहे है। हम समझते है कि यह फैसला सीरियल की टीम से जुड़े लोगों के लिए हताशा भरा होगा….हम सभी कलाकारों, प्रोड्यूसर और चाहने वालों के आभारी है। हम चाहते है कि आप हमारे बाकी शो देखते रहें और उनको ऐसा ही प्यार दें..”

इसे भी पढ़िए :  सूरज संग 'सर्कस' में दिखेंगी परणीति चोपड़ा।

इस शो में 18 साल की लड़की (दीया) का पति नौ साल (रतन) का था। यह शो उस समय विवादों में घिरा जब दोनों की शादी और उनके वैवाहिक जीवन को दिखाया जाने लगा।

इसे भी पढ़िए :  फ्रांस पुलिस की बेशर्मी, दिनदहाड़े बीच पर उतरवाई मुस्लिम महिला की बुर्कीनी, छिड़ा विवाद

Click here to read more>>
Source: ndtv india