जम्मू-कश्मीर के शोपियां मुठभेड़ में 1 आतंकी गिरफ्तार, 1 ढ़ेर

0
जम्मू-कश्मीर के शोपियां मुठभेड़ में 1 आतंकी गिरफ्तार, 1 ढ़ेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी उस समय हाथ लगी, जब सुरक्षाबलों ने जहां 1 आतंकी को ढेर किया, वहीं एक आतंकी ने खुद को हथियारों समेत सरेंडर कर दिया।

ये एनकाउंटर शोपियां के बारबग में हुआ। इंटेलिजेंस इनपुट के बाद शनिवार शाम करीब 5.30 बजे सुरक्षाबलों की टीम बारबग गांव पहुंची। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सुरक्षाबलों को 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई।

इसे भी पढ़िए :  आतंकी अबु दुजाना के आखिरी शब्द- मुबारक हो, घेर तो लिया पर सरेंडर नहीं करूंगा, जो अल्ला चाहेगा वो होगा

सर्च ऑपरेशन के दौरान हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी तारिक अहमद भट्ट को ढेर कर दिया गया। जबकि हिज्बुल के ही आदिल नाम के आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया। आदिल हुसैन डार शोपियां के चतरपुरा गांव का रहने वाला है, जिसकी उम्र महज 17 साल है।

इसे भी पढ़िए :  EXCLUSIVE: उत्तराखंड की चुनावी बिसात, फिर से आएगी सत्ता 'हाथ'? देखें सीएम हरीश रावत से खास मुलाकात

बताया जा रहा है कि आदिल तीन महीने पहले ही हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। शनिवार को जब एनकाउंटर शुरू हुआ तो अपने साथियों की मौत के बाद वो अकेला पड़ गया। सूत्रों के मुताबिक, आदिल के पास कोई रास्ता नहीं बचा था, जिसके चलते वो हथियार समेत सुरक्षाबलों के सामने आ गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक पर कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन, लहराए पाक झंडा, लगे भारत विरोधी नारे

फिलहाल, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

Click here to read more>>
Source: aaj tak