VIDEO : एक बंदर दिल्ली मेट्रो के अंदर, सुरक्षा की खुली पोल

0

दिल्ली मेट्रो की एक पहचान इसमें सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था भी है। हर जगह सीसीटवी कैमरे हमारा पीछा करती है। लेकिन इन सभी सुरक्षा की असल पोल खुलती तब नज़र आयी जब अचानक मेट्रो के अंदर एक बंदर को देखा गया। हालांकि, बंदर ने किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचाया है।

इसे भी पढ़िए :  अब मेट्रो देगी मंहगाई का झटका, किराया 66 प्रतिशत तक बढ़ाने की सिफारिश

वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो में भीड़ कम होने की वजह से यात्री सीटों पर बैठे हैं और एक बंदर कैसे एक बोगी से दूसरी बोगी में टहल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली मेट्रो में युवती की वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

यह घटना बाटा मेट्रो स्टेशन की बताई जा रही है। दरअसल, जो वीडियो सामने आया है, उसमें बताया जा रहा है कि अगला स्टेशन बाटा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह पूरी घटना अजरौंदा और बाटा मेट्रो स्टेशन की बीच घटित हुई है।

इसे भी पढ़िए :  होली के दिन मेट्रो सेवा ढाई बजे तक बंद

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK