मालदा के चंचल में हुआ देसी बम का विस्फोट, पांच घायल

0

दिल्ली
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में चांचल के कलमबाग इलाके में आज शाम एक मैदान में एक देसी बम के विस्फोट में दो बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गये।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी पर बोले नीतीश- कालेधन की लड़ाई को पूरा समर्थन, बेनामी संपत्ति पर भी कार्रवाई करे सरकार

पुलिस ने बताया कि कलमबाग के पार्कों में एक मेला आनंदमेला का आज शाम आयोजन किया गया था और कई लोग सामारोह स्थल पर मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि एक कॉर्नर पर एक देसी बम के फटने से मैदान परिसर में पांच लोग घायल हो गये।

इसे भी पढ़िए :  बैंक की लाइन में खड़ी महिला ने दिया बच्चे को जन्म

घायलों में दो बच्चा और एक महिला शामिल है। सभी पांचों को चंचल के उप संभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  राजधानी के सरकारी स्कूल में छात्रों ने टीचर को चाकू से गोदा, पढ़िए-किस 'खता' की मिली सज़ा ?

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।