GST : डिस्काउंट ऑफर में सिर्फ 7000 में घर लाइये लैपटॉप

0
ऑफर
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार

नई दिल्ली : जुलाई से देशभर में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) लागू हो चुका है। GST लागू होने के बाद से ही कई ई-कॉमर्स कंपनियां यूजर्स को गैजेट्स पर डिस्काउंट दे रही हैं। फ्लिपकार्ट और शॉपक्लूज जैसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स ग्राहकों के लिए कई ऑफर लाई हैं जिसके तहत लैपटॉप मात्र 7,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। इनमें फ्लैट डिस्काउंट, कैशबैक, 0 फीसद कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स दिये जा रहे हैं।

iBall CompBook
यह ऑफर शॉपक्लूज पर दिया जा रहा है। इस ऑफर के तहत यह लैपटॉप मात्र 12,899 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत 22,000 रुपये है। इस लैपटॉप पर 41 फीसद का ऑफ दिया जा रहा है। साथ ही इस पर ईएमआई ऑफर भी उपलब्ध है। इसे खरीदने के लिए शॉपक्लूज पर जाकर iBall CompBook टाइप करें जो पहला ऑफर आए उस पर क्लिक कर दें। इस लैपटॉप में 14 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यह विंडोज 10 पर काम करता है। यह लैपटॉप क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है।

इसे भी पढ़िए :  बड़ी-बड़ी कंपनियों को पछाड़कर, इस टॉफी के नमकीन स्वाद ने मचाई धूम, 2 साल में कमाए 300 करोड़

Refurbished Micromax Canvas LT666
यह ऑफर भी शॉपक्लूज पर उपलब्ध है। इस लैपटॉप की वास्तविक कीमत 17,999 रुपये है। 61 फीसद ऑफ के साथ यह लैपटॉप मात्र 6,985 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 10.1 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। 2 जीबी रैम के साथ यह लैपटॉप विंडोज 10 पर काम करता है। इस पर ईएमआई ऑफर भी उपलब्ध है। इसे खरीदने के लिए शॉपक्लूज पर जाकर Refurbished Micromax Canvas LT666 टाइप करें जो पहला ऑफर आए उस पर क्लिक कर दें।

इसे भी पढ़िए :  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही लाने जा रहा है 50 रुपए का नया नोट, पुराने नोटों का भी रहेगा चलन

Acer Aspire Celeron Dual Core
यह ऑफर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। 1,000 रुपये के ऑफ के साथ यह लैपटॉप 15,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही इस पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी उपलब्ध है। यही नहीं, Lap it up Campus Offer के तहत इस लैपटॉप पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें इंटेल सेलेरॉन ड्यूल कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दी गई है। यह लैपटॉप लीनक्स/उबंतू ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: 500-1000 के पुराने नोटों को बदलने के लिए मिल सकता है एक और मौका