महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों में से एक है नोटबंदी: टाटा

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। नोटबंदी से प्रभावित गरीबों के लिए विशेष राहत कदमों का आह्वान करने के बाद प्रमुख उद्योगपति रतन टाटा ने शनिवार(26 नवंबर) को सरकार के नोटबंदी के कदम को तीन सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों में से एक बताया, जिससे कालेधन का मुकाबला करने में मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी का असर : दिल्ली के कोठे पड़े सूने

टाटा ने ट्वीटर पर लिखा है कि सरकार के नोटबंदी के नोटबंदी के साहसिक क्रियान्वयन को देश के समर्थन की जरूरत है। उन्होंने लिखा है कि ‘नोटबंदी भारत के इतिहास में किये गये तीन सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों में से एक है।’ दो अन्य प्रमुख आर्थिक सुधारों में लाइसेंसराज का खात्मा व जीएसटी है।

इसे भी पढ़िए :  अब आधार कार्ड से बुक होंगे हवाई टिकट, आपकी उंगली ही बनेगी आपका बो़र्डिंग पास, पढ़िए कैसे

टाटा ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में मोबाइल व डिजिटल भुगतान पर जोर दिया है। इससे भी हमारी अर्थव्यवस्था को नकदी-चालित अर्थव्यवस्था से नकदीविहीन अर्थव्यवस्था में बदलने में काफी मदद मिलेगी।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: HC की केंद्र को फटकार, कहा- बिना होमवर्क का लिया गया फैसला