विदेशी मुद्रा भंडार 39.26 करोड़ डॉलर घटकर 366.77 अरब डॉलर

0
विदेशी मुद्रा भंडार

 

दिल्ली:

भारतीय रिजर्व बैंक ने आज कहा कि सर्वकालिक रिकॉर्ड उंचाई को छूने के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 39.26 करोड़ डॉलर की  गिरावट के साथ 366.77 अरब डॉलर रह गया जिसका कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में गिरावट आना है।

इसे भी पढ़िए :  सार्क सम्मेलन का बहिष्कार करने के रूख पर गौरवान्वित हूं: रतन टाटा

इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.346 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 367.169 अरब डॉलर की रिकॉर्ड उंचाई को छू गया था।

रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां :एफसीए: 39.02 करोड़ डॉलर घटकर 341.285 अरब डॉलर रह गयी।

इसे भी पढ़िए :  'रिजर्व बैंक की सलाह पर लिया गया था नोटबंदी का फैसला'

डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियां भंडार में रखे यूरो, पौंड और येन जैसी गैर अमेरिकी मुद्राओं की मूल्यवृद्धि और मूल्यहा्रस के प्रभावों को भी अभिव्यक्त करती हैं।

स्वर्ण आरक्षित भंडार 21.584 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा।

इसे भी पढ़िए :  जाकिर नाइक के NGO पर कसा शिकंजा, विदेश से सीधे धन लेने पर लगी पाबंदी

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष :आईएमएफ: में देश का विशेष निकासी अधिकार नौ लाख डॉलर घटकर 1.496 अरब डॉलर रह गया जबकि आईएमएफ में देश का मुद्राभंडार 15 लाख डॉलर घटकर 2.410 अरब डॉलर रह गया।