औद्योगिक उत्पादन में गिरावट जारी, अगस्त महीने में 0.7 प्रतिशत की गिरावट

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

आज जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में अगस्त महीने में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि पिछले साल इसमें 6.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। उल्लेखनीय है कि आईआईपी सूचकांक में विनिर्माण क्षेत्र का हिस्सा 75 प्रतिशत का है।

इसे भी पढ़िए :  जियो विवाद: एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया पर 3,050 करोड़ रुपये जुर्माने की सिफारिश

पूंजीगत सामान का उत्पादन अगस्त महीने में 22.2 प्रतिशत घटा जबकि पिछले साल अगस्त में इसने 21.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी।

आंकड़ों के अनुसार खनन गतिविधियों में इस साल अगस्त महीने में 5.6 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि अगस्त 2015 में इसमें 5.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।

इसे भी पढ़िए :  मंत्रिमंडल में फेरबदल से उद्योग जगत उत्साहित: एसोचैम

टिकाउ उपभोक्ता सामान खंड का उत्पादन अगस्त महीने में 2.3 प्रतिशत बढा जबकि गैर टिकाउ उपभोक्ता सामान की वृद्धि दर लगभग स्थिर रही।

इसे भी पढ़िए :  टाटा संस ने साइरस मिस्त्री पर लगाया बेहद गंभीर आरोप, जानकर रह जाएंगे हैरान

कुल मिलाकर उपभोक्ता सामान उत्पादन अगस्त महीने में 1.1 प्रतिशत बढा जबकि एक साल पहले इसकी वृद्धि दर छह प्रतिशत रही थी।

2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse