तस्करी का नया अंदाज, पपीते में से निकला 78 लाख रूपए का सोना

0
पपीते में सोना

 

दिल्ली: तस्करों का भी अपना अलग अलग अंदाज होता है। कभी शरीर के अंदरूनी हिस्से में तो कभी पेट के अंदर तस्करी का समान छिपा लेते हैं। लेकिन इस बार का वाक्या तो एकमद से नया और हैरान कर देने वाला है।  दिल्ली के हवाई हड्डे पर पपीते में से निकला 78 लाख का सोना। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर पपीते में छुपाकर करीब 78 लाख रूपये के सोने की देश में तस्करी करने की कोशिश के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  गोल्ड की कीमत स्थिर, उतार चढ़ाव के आसार नहीं

आईजीआईए पर सीमा शुल्क के उपायुक्त गोविंद गर्ग ने कहा कि बैंकाक से उनके आने के बाद सीमा शुल्क अधिकारियों ने उन्हें रोका। उनके सामान की विस्तृत जांच में 2.6 किलोग्राम सोना मिला जिसे हाथ में पकड़ने वाले बैग में रखे पपीते में छुपाया गया था। इस सोने की कीमत 77.65 लाख रूपये है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी: विपक्ष को एकजुट करने में जुटीं ममता, राष्ट्रपति से की शिकायत

उन्होंने कहा कि सोने को जब्त कर यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।