जानिए IT के किस दावे ने सहारा ग्रुप के सामने खड़ी कर दी नई मुसीबत

0
जानिए IT के किस दावे ने सहारा के सामने खड़ी कर दी नई मुसीबत

सहारा ग्रुप की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अब एंबे वैली पर 24,843 करोड़ रुपए की टैक्स देनदारी का दावा किया है। यह दावा ऐसे समय में किया गया है, जब  बॉम्बे हाईकोर्ट के ऑफिश‍यल लिक्व‍िडेटर एंबे वैली की नीलामी करने की तैयारी कर रहे है। इस बीच आई-टी का ये दावा सहारा ग्रुप के लिए नई मुसीबतें खड़ी कर सकता है।

इसे भी पढ़िए :  डेंगू-चिकनगुनिया मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 26 जुलाई को ऑफिशियल लिक्व‍िडेटर को जानकारी दी है कि एंबे वैली की प्रस्तावित बिक्री में उसका भी हिस्सा है। डिपार्टमेंट ने कहा कि एंबे वैली पर उसकी 24,843 करोड़ रुपए की टैक्स देनदारी है। इसमें ब्याज शामिल नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर नहीं बची बीसीसीआई की कोई साख, सौरव गांगुली को बनाना चाहिए अध्‍यक्ष- सुनील गावस्कर

सुप्रीम कोर्ट ने सहारा ग्रुप की तरफ से 5,092 करोड़ न भर पाने की स्थिति में इस पुणे स्थित इस प्रॉपर्टी को नीलाम करने का आदेश दिया था। उसके बाद ही आई-टी डिपार्टमेंट ने अपनी देनदारी का भी दावा किया है।

इसे भी पढ़िए :  पुश्तैनी सोने पर नहीं लगेगा टैक्स, लेकिन सोने को कैसे साबित करोगे पुश्तैनी ? यहां पढ़ें

नीलामी को लेकर सु्प्रीम कोर्ट फैसला लेगा।

Click here to read more>>
Source: aaj tak