सरकारी बीमा कंपनियों ने ITC में इनवेस्ट कर कमाया करोड़ों का मुनाफा, निजी बीमा कंपनियों को सिगरेट से परहेज

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

बीमा तथा म्यूचुअल फंड कंपनियों के तम्बाकू जैसे क्षेत्र में निवेश नहीं करने की वजह से सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी एलआईसी ने सिगरेट बनाने वाली कंपनी आईटीसी में निवेश कर हजारों करोड़ रूपए का प्रॉफिट कमाया है। स्वास्थ्य के प्रति निजी बीमा कंपनियों की जवाबदेही के चलते सिगरेट कंपनियों में निवेश नहीं करने का फायदा सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां को प्राप्त हो रहा है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली में प्रदूषण की हद, विदेश पर्यटकों ने किया हिमाचल और उत्तराखंड का रूख

वैश्विक स्तर पर कई बीमा तथा म्यूचुअल फंड कंपनियां तंबाकू जैसे क्षेत्रों में निवेश से खुद को दूर रखती है। पिछले तीन माह में सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों को आईटीसी ने 15,000 करोड़ रूपए फायदा दिया। जबकि पिछले वर्ष 2016-17 में निवेश का प्रॉफिट 20,000 करोड़ रूपए से ज्यादा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  सभी राज्य 1 जुलाई से GST लागू करने पर सहमत

ऐसा नहीं है कि सिर्फ एलआईसी ही क्षेत्र में लाभ कमा रही है इसके अलावा भी सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी, न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी तथा जनरल इंश्योरेंस कारपोरेशन आफ इंडिया की भी अच्छी भागेदारी है जिसका मूल्य करीब 17,000 करोड़ रुपए है।

इसे भी पढ़िए :  साइरस के निकाले जाने के बाद HR हेड समेत तीन ने कंपनी को कहा ‘टाटा’

 

 

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse