सिसोदिया ने GST को लेकर जेटली की सराहना की

0
मनीश सिसोदिया

नई दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जीएसटी विधेयक को लेकर केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की यह कहते हुए प्रशंसा की कि आप सरकार देश में कर सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए ‘उनकी’ आभारी है।

इसे भी पढ़िए :  1 करोड़ से ज्यादा GST क्लेम करने वालों पर अब IT की नजर

जीएसटी पर एक संगोष्ठी में सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार नए कर सुधारों की समर्थक है, बशर्ते वे सुधार ‘व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करें।’ उन्होंने कहा कि ‘‘हमें जीएसटी लाने के लिए केन्द्र सरकार और जेटली जी को बधाई देनी चाहिए। मेरे विचार से, जिन सरकारों ने दुनियाभर में जीएसटी को लागू किया है, वे (कुछ तबकों में) अलोकप्रिय रही हैं।’’

इसे भी पढ़िए :  ‘मीडिया अपने मत के समर्थन में टिप्पणियों का चुनिंदा अंश ही लेता है’

सिसोदिया ने कहा कि जीएसटी उन वर्गों के बीच ‘अलोकप्रिय’ बन जाता है जिन्हें करों की एक व्यवस्था से दूसरी व्यवस्था में जाते समय समायोजन करना पड़ता है। लेकिन यह (जीएसटी) कुल मिलाकर जनता के लिए लाभप्रद है।

इसे भी पढ़िए :  लाल किले से बोले पीएम, नोटबंदी और GST एक सफल आर्थिक सुधार