अगर आप नए नोट के लिए परेशान हैं तो ये खबर आपके लिए है

0
नोट प्रेस
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अगर आप नए नोट के लिए परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है। नासिक स्थित करंसी नोट प्रेस ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को 500 के 50 लाख नए नोटों की पहली खेप सौंप दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, ‘करंसी नोट प्रेस ने पहले ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को 50 लाख 500 के नोट पहले ही भेज दिए हैं। इसके अलावा बुधवार तक 50 लाख नोटों की दूसरी खेप भी भेजी जा रही है।’

इसे भी पढ़िए :  जीएसटी दर आदर्श होगा, समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिये काम जारी: जेटली

अधिकारी ने बताया कि यह नासिक स्थित प्रेस आरबीआई की उन 9 यूनिट्स में से एक है, जो जो करंसी नोट छापने का काम करती हैं। इस प्रेस में 20, 50 और 100 रुपये के नोट भी बड़ी संख्या में छपते हैं। मंगलवार की आधी रात से केंद्र सरकार ने 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों को अमान्य कर दिया था। इसके अलावा 500 और 2000 रुपये के नए नोटों को भी जारी किया गया है। लेकिन पुरानी करंसी को बदलवाने और एटीएम से राशि निकालने को लंबी लाइनें लग रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  30 दिसंबर तक नोटबंदी के नियमों में आएगा बड़ा बदलवा?

बाकी खबर अगले पेज पर 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse