पाकिस्तान: दरगाह में जबरदस्त धमाका, 52 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

0
शाह नूरानी दरगाह

पाकिस्तान के शाह नूरानी दरगाह में शनिवार को हुए धमाके में मरने वालों की संख्या 52 गई है वहीं 100 लोग घायल होने की खबर है। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  शराफत छोड़ बेशर्मी पर उतरे नवाज शरीफ, UN में उगला जहर, पढ़ें भाषण की 7 मुख्य बातें

पाकिस्तानी मीडिया से मिली खबरों के मुताबिक ब्लूचिस्तान प्रांत में खुजदार जिले के शाह नूरानी दरगाह में एक धमाके को अंजाम दिया गया। इस धमाके में 52 लोगों की मौत हो गई और 100 लोग घायल हो गए। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  बुराहन की मौत पर अब अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा

फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। बताया जा रहा है कि धमाके के वक्त दरगाह परिसर में करीब पांच सौ लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान ने रचाई तीसरी शादी, जाने इस बार कौन बनी हैं उनकी बेगम?