1 फीसदी अमीरों के पास है भारत की 58 प्रतिशत संपत्ति: ऑक्सफैम

0

नई दिल्ली। देश में अमीरों और गरीबों के बीच लगातर असमानता बढ़ती ही जा रही है। ऑक्सफैम की नई रिपोर्ट के आंकड़ें और ज्‍यादा चौकाने वाले और इस बात की पुष्टि करते दिखते हैं।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था ऑक्सफैम की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की 58 फीसदी संपत्ति पर महज एक प्रतिशत अमीरों का कब्जा है। हालांकि, पूरी दुनिया की आधी यानी 50 प्रतिशत संपत्ति भी मात्र 1 फीसदी अमीरों के पास है, लेकिन भारत की स्थिति इस मामले में ज्यादा खराब है।

इसे भी पढ़िए :  दागी कंपनी से नोट छपाई पर सरकार ने दी सफाई

ऑक्सफैम की तरफ से जारी एक अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक भारत के केवल 57 अरबपतियों के पास कुल मिलाकर 216 अरब डॉलर (14,688 अरब रुपए) की संपत्ति है, जो देश की करीब 70 प्रतिशत आबादी की कुल संपत्ति के बराबर है।

इसे भी पढ़िए :  भुवनेश्वर की बदौलत तीसरे टेस्ट में मजबूत स्थिति में भारत

अध्‍ययन में कहा गया है कि भारत में 84 अरबपति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 248 अरब डॉलर (16,864 अरब रुपए) है। इनमें 19.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी शीर्ष पर हैं।

इसके बाद दिलीप सांघवी की संपत्ति 16.7 अरब डॉलर और विप्रो के मालिक अजीम प्रेमजी की संपत्ति 15 अरब डॉलर है। देश की कुल संपत्ति 3100 अरब डॉलर है। रिपोर्ट में भारत की कुल संपत्ति 3,100 अरब डॉलर (2108 खरब रुपए) आंकी गई है।

इसे भी पढ़िए :  बेघर कुत्तों को गोद लेगी प्रो कबड्डी टीम यू मुंबा

इस साल पूरी दुनिया की कुल संपत्ति 2.56 लाख अरब डॉलर बताई गई है। इसमें से तकरीबन 6,500 अरब डॉलर की संपत्ति पर अरबपतियों का आधिपत्य है।