विनोद खन्ना की अंतिम प्रार्थना में पहुंचे कई ‘यंग स्टार्स’, ऋषि कपूर और रणबीर कपूर नहीं आए नजर

0
विनोद खन्ना
Source: NDTV
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बुधवार को  मुंबई में दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को अंतिम विदाइ देने पूरा बॉलीवुड पहुंचा। विनोद खन्ना की आखिरी प्रार्थना सभी में सीनियर ही नहीं आज के भी कई सुपरस्टार्स भी पहुंचे। आपको याद हो तो विनोद खन्ना के निधन पर सीनियर सेलीब्रिटीज के तो पहुंचे थे लेकिन आज के स्टार्स नजर नहीं आए थे। जिसे लेकर एक्टर ऋषि कपूर काफी नाराज हुए थे और उन्होंने कई ट्वीट कर स्टार्स की खूबफटकार लगाई थी। लेकिन इस बार दिलचस्प बात यह रही कि विनोद खन्ना के अंतिम समारेह में ऋषि कपूर खुद ही गायब थे।

इसे भी पढ़िए :  एक अरसे बाद पर्दे पर साथ नजर आएगी अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जोड़ी

 

बुधवार को इस प्रार्थना सभा में शाहरुख खान, आमिर खान से लेकर सोनाक्षी सिन्‍हा और ऋतिक रोशन जैसे आज के कई सितारे पहुंचे लेकिन आश्‍चर्य की बात है कि इस प्रार्थना सभा में न तो ऋषि कपूर नजर आए और न ही आज के सुपरस्‍टार की श्रेणी में गिने जाने वाले उनके बेटे रणबीर कपूर। ऋषि कपूर के ट्वीट के बाद विनोद खन्ना के प्रार्थना सभा में ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, आमिर खान, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, सोनम कपूर, रितिक रोशन से लेकर बॉलीवुड का हर बड़ा छोटा कलाकार पहुंचा, लेकिन इस मौके से खुद ऋषि कपूर गायब नजर आए।

इसे भी पढ़िए :  सामने आई अस्पताल में भर्ती विनोद खन्ना की पहली तस्वीर, ये फोटो देखकर चौंक जाएंगे आप
विनोद खन्ना
Source: NDTV

हालांकि ऋषि ने अपनी उपस्थिति विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार के दिन दर्ज कराई लेकिन ऋषि ट्वीट करने के बाद भी प्रार्थना सभा में नही आए। ना तो ऋषि और ना ही उनके परिवार का कोई सदस्य यहां नजर आया। कपूर खानदान से केवल इस मौके पर राजीव कपूर आए। साथ ही विनोद खन्ना के करीबी और बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान भी यहां नही आएं। यहां सभी सितारों ने विनोद खन्ना को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़िए :  'जग्गा जासूस' का ट्रेलर रिलीज़, ब्रेकअप के बाद पहली बार दिखेगी रणबीर-कैटरीना की जोड़ी

अगली स्लाइड में पढ़ें ऋषि कपूर के ट्वीट्स किए थे…

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse