अनूप जलोटा का सनसनीखेज खुलासा, कहा- पारिवारिक कलह ने ली ओम पुरी की जान

0
फाइल फोटो.
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए दावा किया है कि अभिनेता ओम पुरी की मौत पारिवारिक कलह के चलते हुई है। एक अखबार के मुताबिक, उन्होंने कहा कि ओम पुरी की जान बच सकती थी, अगर उन्हें अकेलेपन के बेरहम हाथों में न छोड़ा जाता।

इसे भी पढ़िए :  VIDEO: पाक न्यूज़ चैनल का दावा- मोदी और अजीत डोवाल ने कराया ओम पुरी का कत्ल

जलोटा ने कहा क ओम पुरी को गम खा गया। वह दो हफ्ते से शराब और सिगरेट की गिरफ्त में थे। उनकी जिंदगी उलझी हुई थी। वह एक साथ दोनों पत्नियों के संग रिश्ते में संतुलन साधना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि अभिनेता को उनकी पहली पत्नी सीमा कपूर साथ दे रही थीं, लेकिन दूसरी बीवी नंदिता के साथ रिश्ते का पुल महज बेटा ईशान था। अनूप का कहना है कि ओम पुरी शायद सीमा के साथ जीना चाहते थे।

इसे भी पढ़िए :  गाना सुनकर केंद्रीय मंत्री रिजीजू ने की कैलाश खेर की तारीफ, कहा-आवाज के जादू से खुद को अलग नहीं कर सका

जलोटा ने कहा कि ओम पुरी ने सीमा के निर्देशन में ‘मिस्टर कबाड़ी’ में काम भी किया। शूटिंग से लौटने के बाद उनकी जिंदगी दोबारा पटरी पर लौटी, लेकिन शराब और सिगरेट के साथ। इससे सीमा नाराज थीं। इसी कारण वह उनसे मिलने नहीं आ रही थीं। हालांकि इसका उन्हें अफसोस है।

इसे भी पढ़िए :  ऋतिक रोशन ने की बच्चों के साथ मस्ती

आगे पढ़ें, सीमा होती तो बच सकती थी जान

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse