J&K: भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में भारतीय सेना ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया है और दो आतंकियों को मार गिराया है। बुधवार(11 जनवरी) को देर रात पाकिस्तान की तरफ से तीन-चार आतंकियों के एक ग्रुप ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से हो रही फायरिंग के कारण सुरक्षा बल इन आतंकियों के शव उठा नहीं पा रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  महिला कांग्रेसी नेता ने लिखा 'I Love You Modi ji, वायरल हुआ मैसेज

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने एक बार फिर पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने में सफलता पाई है और नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकियों को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों ने बेतार नाला के पास दो आतंकियों की गतिविधियां देखी और उनके साथ भारी मुठभेड़ हुई।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में AAP के लिए प्रचार कर सकती हैं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास आतंकी हमला किया गया था, जिसमें जीआरईएफ में काम करने वाले तीन कर्मचारियों की मौत हो गई थी। गत वर्ष भारतीय सेना के पाकिस्तान सीमा में दाखिल होकर किए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी आतंकी घुसपैठ जारी है।

इसे भी पढ़िए :  अपनी कार को देख क्यों उड़ गई हरियाणा के पूर्व डिप्पी सीएम की नींद ? पढ़ें पूरी खबर