मणिपुर में हालत तनावपूर्ण, गृहमंत्रालय कर रहा है नगा इलाक़ों में चुनाव टालने पर विचार

0
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: मणिपुर में होने वाले चुनावों को लेकर केंद्र सरकार की चिंता बढ़ती जा रही है क्‍योंकि मणिपुर में ब्लॉकेड ख़त्म होता नज़र नहीं आ रहा है। अब सारी निगाहें चुनाव आयोग पर लगी है कि वो कैसे वहां चुनाव करवाता है।

इसे भी पढ़िए :  उग्रवादियों को मेरे खून से भ्रम दूर करने दीजिए: इरोम शर्मिला

एनडीटीवी के अनुसार माना जा रहा है कि अगर हालात जल्द ना सुधरे तो जिन इलाक़ों में नगा ब्लॉकेड का असर है वहां चुनाव टाला जा सकता है। मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि “कुछ इलाक़े हैं जहां नगा समुदाय के लोग ज़्यादा हैं, वहां चुनाव टाला जा सकता है।

इसे भी पढ़िए :  इस BSF जवान ने किया ऐसा कारनामा कि राजनाथ सिंह ने प्रोटोकॉल तोड़कर लगाया गले, जरूर पढ़ें

इस पर विचार हो रहा है।” लेकिन अंतिम फ़ैसला चुनाव आयोग को लेना है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चुनाव आयोग को पहले ही कहा था कि चुनावों के लिए माहौल ठीक नहीं है। केंद्रिय गृह मंत्रालय के मुताबिक़ चुनाव आयोग को पहले ही आगाह कर दिया गया था कि मणिपुर में चुनाव टाले जाएं लेकिन चुनाव आयोग ने एक न सुनी और चुनाव घोषित कर दिए।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमले पर बोले राजनाथ-पाक एक आतंकी देश, उसे अलग- थलग किया जाना चाहिए
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse