समाजवादी पार्टी में चल रहे झगड़े पर सीएम अखिलेश यादव द्वारा ‘बाहरी’ पर निशाना साधे जाने के बाद सपा नेता अमर सिंह ने सफाई दी है। अखिलेश के बयान को अमर सिंह से जोड़कर देखा जा रहा था। पहले तो अमर सिंह ने इस विवाद में कुछ कहने से इनकार कर दिया। हालांकि, बाद में उन्होंने कहा, ‘अखिलेश यादव मेरे लिए बेटे जैसे हैं और उन्होंने मेरा नाम बाहरी के तौर पर नहीं लिया है।’ अमर सिंह ने कहा, ‘अगर मुलायम सिंह कहेंगे कि मैं दोषी हूं तो मैं कबूल कर लूंगा। मैंने कल मुलायम सिंह जी से मुलाकात की। मेरे उनसे भाई जैसे रिश्ते हैं।’
Akhilesh Yadav is like a son to me and he did not take my name as an outsider: Amar Singh, Rajya Sabha MP pic.twitter.com/SIsAZ4EOno
— ANI UP (@ANINewsUP) September 14, 2016