36 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान ने किया अगवा

0
भारतीय मछुआरों
प्रतिकात्मक तस्वीर

पाकिस्तान मरीन सिक्यॉरिटी एजेंसी (PMSA) ने 36 भारतीय मछुआरों को अगवा कर लिया है। ये मछुआरे बुधवार को 6 नावों में सवार होकर मछली पकड़ने समुद्र में गए थे। सिक्यॉरिटी एजेंसी ने मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के नजदीक से अगवा किया है।

पोरबंदर के मछुआरों के असोसिएशन के अध्यक्ष भारत मोदी ने अंग्रेजी अखबार द टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि सभी छह नाव पोरबंदर में रजिस्टर्ड थे। मोदी ने कहा कि वह इस बात का पता लगा रहे हैं कि अगवा मछुआरे कहां के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान में दो ट्रेनों की बीच भिड़ंत, 6 की मौत, 150 से ज्यादा घायल

16 अगस्त को मछली पकड़ने के सीजन की शुरुआत होने के बाद दूसरी बार ऐसा हुआ है जब पाकिस्तानी मरीन्स ने गुजरात के मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले, आठ सितंबर को एक नाव पर सवार छह मछुआरों को पकड़ा था। वे मछुआरे जूनागढ़ जिले के मंगरोल के रहने वाले थे।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान की उड़ेगी नींद ,भारत नें किया मिसाइल अग्नि-1 का सफल परीक्षण

बता दें कि जनवरी 2016 के बाद से गुजरात के विभिन्न कस्बों के रहने वाले 255 मछुआरों को अपने जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में पाकिस्तानी नेवी पकड़ चुकी है। इनमें से अधिकतर मछुआरे सौराष्ट्र के रहने वाले थे।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस के किले में बीजेपी की सेंध, आजादी के बाद आज पहली बार मणिपुर में बनेगी बीजेपी की सरकार