सुसाइड नोट में बीके बंसल ने लिखा- CBI ने किया टॉर्चर

0
बीके बंसल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कॉर्पोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री में एक्स डायरेक्टर जनरल बीके बंसल और उनके बेटे ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली थी। बंसल के सूइसाइड नोट में सीबीआई अफसरों पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए गए हैं। बंसल मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स में अडिशनल सेक्रटरी रैंक के अफसर थे। उन्हें सीबीआई ने इस साल 16 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उन पर एक फार्मा कंपनी से रिश्वत लेने का आरोप था।

इसे भी पढ़िए :  एनएसजी में भारत की सदस्यता पर चीन बना सबसे बड़ा रोड़ा

सीबीआई ने कहा है कि अगर जांच के दौरान यह पाया गया कि नियमों का उल्लंघन हुआ है तो संबंधित सीबीआई अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीबीआई ने सूइसाइड नोट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘हमने आरोपों की जांच करने का फैसला किया है।’

इसे भी पढ़िए :  मनीष सिसोदिया के बाद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के घर पहुंची CBI की टीम

बंसल और उनके बेटे के लिखे गए सूइसाइड नोट में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। सात पेज के सूइसाइड नोट में इस बात की जानकारी दी गई है कि किस तरह 18 और 19 सितंबर की दरमियानी रात को महिला सीबीआई अफसरों ने कथित तौर पर बंसल की पत्नी को मारा-पीटा। बंसल के नोट में लिखा है कि एक डीआईजी रैंक के सीनियर ऑफिसर ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया। साथ में धमकी दी कि उनके पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  CBI की डायरी में बंद संदिग्ध नेताओं के नाम, नए चीफ कसेंगे शिकंजा! कांग्रेस की बढ़ सकती हैं मुश्किलें...
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse