इलाहाबाद जंक्शन के बाहर ग्रेनेड और लॉन्चर मिलने से सनसनी

0

नई दिल्ली। इलाहाबाद रेलवे जंक्शन के समीप शुक्रवार(2 सितंबर) को लावारिस पड़े एक थैले में चार ग्रेनेड और एक अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर मिलने से सनसनी फैल गई।

इसे भी पढ़िए :  सीएम अखिलेश के मर्सिडीज रथ में आई खराबी, गाड़ी से यात्रा के लिए रवाना

रेलवे पुलिस अधीक्षक (इलाहाबाद) कवीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि ‘‘शाम को हथियार उस थैले में पड़े थे, जो स्टेशन के एक प्रवेश द्वार से कुछ मीटर दूर एक पेड़ के नीचे पड़ा था।’’

इसे भी पढ़िए :  कोच के लिए इंटरव्यू आज से, कुबंले रेस में सबसे आगे

उन्होंने बताया कि अब तक की जांच के अनुसार, वहां थैला कब और किसने रखा, इसे किसी ने नहीं देखा। हम प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  चेन्नई में दिनदहाड़े इंफोसिस की महिला कर्मचारी की हत्या