JNU के लापता छात्र नजीब की मां बोलीं, ‘मुझे मेरा बेटा लौटा दो’

0
लापता
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय(जेएनयू) से शनिवार से लापता छात्र नजीब अहमद की मां ने गुरुवार(20 अक्टूबर) को कहा कि उन्हें अपना बेटा वापस चाहिए और आरोप लगाया कि प्रशासन उनके प्रति बहुत ‘असंवेदनशील’ है।

जेएनयू प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर बैठीं फातिमा नफीस ने रोते हुए संवाददाताओं से कहा कि ‘‘मुझे मेरा बेटा लौटा दो। मैं किसी के खिलाफ किसी कार्रवाई की मांग नहीं करूंगी। मुझे सिर्फ वह वापस चाहिए और एक बार वह मुझे मिल गया तो मैं चली जाउंगी।’’ जेएनयू के प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर छात्र पांच दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  बापू को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचीं कई बड़ी हस्तियां, शास्त्री को भी किया याद

फातिमा ने कहा कि ‘‘प्रशासन ने परिसर से उसके लापता होने की सूचना हमें नहीं दी। मैं आयी और खुद पुलिस के पास गयी। हम जबरन कुलपति के कार्यालय में घुसे जहां उन्होंने कहा कि वह अपना सर्वोत्तम प्रयास कर रहे हैं। वह हमारे प्रति बहुत असंवदनशील रहे हैं।’’

इसे भी पढ़िए :  यूएन में भारत ने पाकिस्तान का किया भंडाफोड़, कहा- विश्व शांति के लिए पाकिस्तान सबसे बड़ा खतरा

उन्होंने कहा कि ‘‘मेरा बेटा ना राजनीतिक रूप से सक्रिय है और नहीं किसी से बैर मोल लेने वाला है। मैं इसपर भी यकीन नहीं कर सकती कि उसका किसी झगड़ा हुआ होगा।’’

इसे भी पढ़िए :  सद्दाम हुसैन: एक ऐसा राष्ट्रपति जो कभी अमेरिका के सामने नहीं झुका। पढ़िए पूछताक्ष करने वाले सीआईए एजेंट ने क्या कहा सद्दाम के बारे में

स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के छात्र नजीब अहमद शुक्रवार की रात झगड़ा होने के बाद शनिवार से परिसर से कथित रूप से लापता है। छात्र के अभिभावकों की शिकायत पर वसंतकुंज उत्तर थाने में अपहरण, जबरन बंधक बनाने का मामला दर्ज किया गया है।

आगे पढ़ें, क्या बोलीं नजीब की बहन?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse