पाक का दावा- मार गिराए भारत के 8 सैनिक, भारतीय सेना ने किया खंडन

0
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार(29 सितंबर) को दावा किया कि उसने तत्तापानी में नियंत्रण रेखा पर भारत की गोलीबारी के जवाब में एक भारतीय सैनिक को पकड़ा, जबकि आठ अन्य जवान मारे गए। पाकिस्तानी मीडिया में आई एक खबर में यह बात कही गई। वहीं भारतीय सैन्य सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना ने पाकिस्तानी मीडिया में आई खबर को एकदम झूठ और बेबुनियाद बताया है।

इसे भी पढ़िए :  नवाज शरीफ की भारत को धमकी- कश्‍मीर को कभी नहीं छोड़ेगा पाकिस्‍तान, हम लड़ाई लड़ते रहेंगे

रक्षा सूत्रों का हवाला देते हुए ‘डॉन’ अखबार ने कहा कि यह घटनाक्रम उस समय हुआ, जब भारतीय सेना ने सीमापार से गोलीबारी में दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। अखबार ने पकड़े गए भारतीय सैनिक की पहचान महाराष्ट्र के बशान चौहान के 22 वर्षीय पुत्र चंदू बाबूलाल चौहान के रूप में की है। अखबार ने कहा कि सैनिक को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

इसे भी पढ़िए :  'भारत हमारा सच्चा दोस्त और पार्टनर, आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे'- डोनाल्ड ट्रंप

खबर में दावा किया गया है कि ‘‘भारतीय सैनिकों के शवों को अब तक भारतीय बलों ने हासिल नहीं किया गया है और वे नियंत्रण रेखा पर पड़े हैं। सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की गोलीबारी के डर से शव अब तक नहीं लिए हैं।’’

इसे भी पढ़िए :  JNU देशद्रोह मामले में कन्हैया कुमार समेत 30 छात्रों को भेजा गया नोटिस, कई छात्रों ने छोड़ा देश

पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि भीमबर, हाटस्प्रिंग, केल और लिपा सेक्टरों में देर रात ढाई बजे से सुबह आठ बजे तक पाकिस्तानी और भारतीय सैनिकों के बीच गोलीबारी जारी रही। बयान में कहा गया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर भारत की बिना उकसावे की गोलीबारी का करारा जवाब दिया।