अन्ना ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा: आप ने मेरा सपना बिखेर दिया

0
2 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse

हजारे ने कहा, ‘देश एवं समाज की बेहतरी के लिए मैंने महाराष्ट्र में लोगों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों को एकतरफ रख दिया और बिना किसी स्वार्थ के आपको समय दिया और देश के लिए बड़ा सपना देखा, लेकिन मेरा सपना बिखर गया।’ उन्होंने आप के निलंबित सदस्य अमेरिका में कार्यरत डॉक्टर मुनीष रायजादा के इस पत्र का हवाला दिया कि पार्टी के दानदाताओं के रिकार्ड जून, 2016 से उसकी वेबसाइट से गायब हो गए हैं। रायजादा ने शनिवार को राजघाट पर ‘चंदा नहीं सत्याग्रह’ भी शुरू किया।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई एयरपोर्ट के पास दिखा संदिग्ध ड्रोन, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

उधर, ‘आप’ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राघव चड्ढा ने दावा किया कि अन्ना हजारे को इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता गुमराह कर रहे हैं और भाजपा उसके दानदाताओं को धमकाने के लिए सरकारी एजेंसियों का बेजा इस्तेमाल कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के खिलाफ रेप मामले में फैसले से पहले पंजाब और हरियाणा में हाई अलर्ट
2 of 4
Use your ← → (arrow) keys to browse