पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री टर्नबुल ने तोड़ा नियम, अब देना होगा जुर्माना?

0
टर्नबुल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैल्करम टर्नबुल सोमवार को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर दर्शन करने पहुंचे। दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने इस दौरान मेट्रो का सफर किया, वह मंडी हाउस से अक्षरधाम मंदिर मेट्रो से पहुंचे। सोमवार को मीडिया और सोशल मीडिया पर मोदी के इस एक्शन की खूब चर्चा हुई। लेकिन सवाल है कि क्या नरेंद्र मोदी और मैल्कम टर्नबुल ने इस यात्रा के दौरान कोई नियम तोड़ा।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर-टेरर फंडिंग मामला: अलगाववादी नेता गिलानी का दामाद अरेस्ट, दिल्ली में NIA करेगी पूछताछ

मेट्रो में फोटो खींचने पर मनाही

दरअसल, अपनी मेट्रो यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने खूब सेल्फियां ली, और कैमरे का इस्तेमाल किया। मेट्रो के नियमों के अनुसार मेट्रो स्टेशन परिसर और मेट्रो में कैमरे का इस्तेमाल करने पर मनाही है। मतलब दोनों नेताओं ने दिल्ली मेट्रो का नियम तोड़ा है, नियमों के अनुसार पीएम मोदी और मैल्कम टर्नबुल पर 500 रुपये का जुर्माना लगना चाहिए। हालांकि, सवाल यह भी है कि क्या दिल्ली पुलिस/मेट्रो ने वीवीआईपी यात्रा के कारण नियमों में थोड़ी नरमी बरती है।

इसे भी पढ़िए :  राहुल ने कसा RBI पर तंज, कहा नियम ऐसे बदले जा रहे हैं, जैसे मोदी कपड़े बदलते हैं

सोमवार अचानक दोनों प्रधानमंत्री मंडी मेट्रो स्टेशन पहुंचे। जिसे देखकर वहां मौजूद अन्य यात्री भी चौंक गये, पीएम मोदी को वहां देख लोगों ने मोदी-मोदी के नारे भी लगाये। दोनों पीएम ने यात्रा के दौरान तस्वीरें खिंचवाई और बातें की।

इसे भी पढ़िए :  जनता दल (यूनाइटेड) को केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी मिल सकती है जगह !
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse