एमसीडी चुनाव: मनोज तिवारी ने जिस उम्मीदवार को बताया झुग्गी वाली, असल में निकली करोड़पति

0
एमसीडी चुनाव
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एमसीडी चुनाव 2017 में जिस प्रत्याशी को झुग्गी में रहनी वाली बताकर टिकट दिया था, उसके करोड़पति होने की जानकारी मिली है। झुग्गी वाली प्रत्याशी के करोड़पति होने की जानकारी उसके द्वारा दिल्ली राज्य चुनाव आयोग में दिए गए शपथपत्र से हुई है। बीजेपी कैंडिडेट के पास 90 लाख रुपए कीमत का सोना है। इसको लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) ने मनोज तिवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि तिवारी ने झोपड़पट्टियों में रहने वालों के साथ-साथ पूर्वांचलवासियों के साथ भी धोखा किया है।

इसे भी पढ़िए :  एमपी के इस शहर में चिकन, मटन, मछली सब कुछ होगा बैन?

आप दिल्ली के संयोजक दिलीप पांडे ने आरोप लगाया कि तिवारी ने झुग्गी वाली बताकर करोड़पति को टिकट दिया। उन्होंने झुग्गी निवासियों और पूर्वांचलियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। झुग्गी के नाम पर ड्रामा किया है। उन्होंने आगे कहा कि यदि कोई समृद्ध उम्मीदवार मैदान में है तो हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन एक आलीशान घर में रहने वाली को झुग्गी वाली बनाकर मजाक बनाया गया है। इस मामले से और साफ हो गया है कि किस तरह भाजपा ने झुग्गी वालों के नाम पर भी करोड़पतियों को टिकट दी है। झुग्गी में रात बिताने का उनका अभियान ड्रामा नहीं था तो क्या था? दरअसल वह करोड़पतियों के घर रात बिता रहे थे।

इसे भी पढ़िए :  गुड़गांव में किशोरी के साथ बलात्कार के आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse