एमसीडी चुनाव: मनोज तिवारी ने जिस उम्मीदवार को बताया झुग्गी वाली, असल में निकली करोड़पति

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

पिछले हफ्ते आई रिपोर्ट्स से खुलासा हुआ था कि इंदरपुरी से बीजेपी की प्रत्याशी सुनीता कौशिक ने चुनाव आयोग में दिए गए शपथ पत्र में दो घरों की मालकिन घोषित किया है। इसके अलावा उनके पास 90 लाख रुपए की कीमत का सोना भी है। बता दें कि दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शहर की झुग्गी-झोपड़ियों का दौरा किया था। इस दौरान वह अपने एक दौरे में सुनीता कौशिक के घर रुके थे। इसके बाद बीजेपी की ओर से सुनीता कौशिक को वार्ड नंबर 103 से टिकट दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  चप्पलमार सांसद के बाद अब इस सांसद ने की एयर इंडिया स्टाफ से बदसुलूकी

दिल्ली में एमसीडी चुनाव 23 अप्रैल को होने वाले हैं। सत्तारूढ़ भाजपा ने इस बार के चुनावों में अपने मौजूदा पार्षदों को चुनाव मैदान में नहीं उतारने का फैसला किया है। बीजेपी की टक्कर राज्य की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी से मानी जा रही है। इस चुनाव में कांग्रेस के अलावा लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी भी चुनाव मैदान में उतरेगी। हालांकि वह किन सीटों पर चुनाव लड़ेगी इस बात की घोषणा अभी नहीं की गई है।

इसे भी पढ़िए :  काशी में आज फिर रोड शो करेंगे पीएम मोदी, इसलिए झोंक रहे हैं पूरी ताकत
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse