रांची टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया के 451 रन के जवाब में भारत की सॉलिड शुरुआत, लोकेश राहुल ने खेली 67 रनों की पारी

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

ग्लेन मैक्सवेल (104) ने भी अपने वापसी मैच में शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया की विशाल पारी में अहम योगदान दिया। चाय तक भारतीय सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और लोकेश राहुल ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए आठ ओवर में 20 रन बनाए। स्मिथ अपने 19वें शतक के दौरान बेहतरीन लय में थे, उन्होंने बीती रात के 117 रन की पारी को आगे बढ़ाया और वह माइकल क्लार्क के 130 रन को पीछे छोड़कर भारत में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने वाले खिलाडी बने।

इसे भी पढ़िए :  IND vs AUS: दूसरा टेस्ट, भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने साढ़े आठ घंटे से ज्यादा समय तक बल्लेबाजी करते हुए 361 गेंद का सामना किया और 17 बाउंड्री लगाई। उन्होंने साथ ही मैक्सवेल के साथ सीरीज की सबसे बड़ी 191 रन की साझेदारी भी बनाई, जो ढाई साल से ज्यादा समय बाद टेस्ट में वापसी कर रहे हैं। टी20 विशेषज्ञ का टैग पीछे छोड़ते हुए मैक्सवेल ने संयमित शॉट खेलर अपनी पारी आगे बढ़ाई और 185 गेंद की पारी के दौरान लूज गेंदों पर शाट जमाए।

इसे भी पढ़िए :  DRS विवाद में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को BCCI ने दिया करारा जवाब

स्मिथ इस तरह चार अर्धशतकीय साझेदारियों में से तीन में शामिल रहे, जिससे मेहमान टीम ने सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी खड़ा किया। बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा ने 124 रन देकर पांच विकेट से बेहतरीन गेंदबाजी की, उन्होंने लंच से पहले तीन गेंद में दो विकेट झटके जिससे घरेलू टीम को फायदा मिला।

इसे भी पढ़िए :  चैम्पियंस ट्रॉफी : नॉकआउट मुकाबले में पाकिस्तान की बैटिंग शुरू, टारगेट है 237 रन
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse