क्रिकेट : अब नहीं दिखेगी चौकों छक्कों की बारिश, नियमों में होने वाला है ये बदलाव

0
क्रिकेट

ब्रिटेन में बसे एक भारतीय सर्जन ने क्रिकेट के बल्ले की डिज़ाइन पर शोध किया जिसका लक्ष्य गेंद और बल्ले के बीच संतुलन बनाना था और अब इस साल एक अक्तूबर से यह इस्तेमाल में लिया जाएगा. खेल चोटों के विशेषज्ञ ऑर्थोपीडिक सर्जन चिन्मय गुप्ते ने लंदन के इम्पीरिल कॉलेज की टीम की अगुवाई की जो क्रिकेट के बल्लों पर शोध कर रही थी.

इसे भी पढ़िए :  विजाग टेस्ट: 103 रन पर इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन, टीम इंडिया से 352 रन अब भी पीछे

क्रिकेट बैट में होंगे ऐसे बदलाव
मेरिलबोन क्रिकेट क्लब इस शोध के नतीजे को लागू करने जा रहा है. गुप्ते ने कहा, “पिछले 30 साल में क्रिकेट में छक्कों की संख्या बढ़ गई है. बल्लों के डिज़ाइन ही इस तरह के हैं कि गेंद की बजाय बल्ले का दबदबा है. यह नया डिज़ाइन संतुलन लाएगा.”नये नियम के तहत बल्ले के किनारे की मोटाई 40 मिलीमीटर से कम होगी और उसकी कुल गहराई 67 मिमी से ज्यादा नहीं हो सकती.

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान ने उड़ाया विराट कोहली का मजाक : देखिए तस्वीरें

आपको बता दें कि पुणे में जन्मे गुप्ते महाराष्ट्र के क्रिकेटर मधुकर शंकर के बेटे हैं और पेशेवर क्रिकेटर हैं जो मिडिलसेक्स और ग्लूसेस्टर के लिए खेल चुके हैं.

इसे भी पढ़िए :  रवि शास्त्री की नज़र में सौरव गांगुली नहीं है अच्छे कप्तान