इस बार कबड्डी वर्ल्ड कप को लेकर ट्विटर पर भिड़े वीरेंद्र सहवाग और पियर्स मॉर्गन

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

गौरतलब है कि पहले भी वीरेंद्र सहवाग और पियर्स मॉर्गन ट्विटर पर आमने-सामने हो चुके हैं। कुछ दिन पहले भारत ने जब कबड्डी विश्वकप में इंग्लैंड को 69-18 के अंतर से हराया था तब वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन पर हमला बोल दिया था। सहवाग ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा था, “इंग्लैंड एक बार फिर वर्ल्ड कप में हारा, इस बार कबड्डी में,भारत ने उसे 69-18 से हराया। सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं”

इसे भी पढ़िए :  कैरोलिना मारिन के खिलाफ 4-4 का स्कोर करते ही पीवी सिंधु जीत जाएंगी गोल्ड

मॉर्गन ने भी सहवाग को ट्विटर पर जवाब देते हुए लिखा था, “यह lose है, loose नहीं” यानी मॉर्गन, सहवाग को यह बताना चाहते थे कि उन्होंने जो लिखा है, उसमें वर्तनी संबंधी गलती है।

इससे पहले, 30 अगस्त 2016 को दोनों के बीच ट्विटर पर नोकझोंक हुई थी। 30 अगस्त 2016 को इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेले गए एकदिवसीय मैच मे विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 444 रन बनाए थे और पाकिस्तान को 169 रन से हराया था। इस उपलब्धि के बाद मॉर्गन ने अपना ट्विटर पेज पर लिखा था, “भारत के ओलिंपिक गोल्ड जीतने से पहले इंग्लैंड वन डे वर्ल्ड कप जीतेगा। यदि ऐसा नहीं होता तो वह 10 लाख रुपये दान करेंगे।”

इसे भी पढ़िए :  संदीप पाटिल का खुलासा, अगर सचिन रिटायरमेंट नहीं लेते तो उन्हें कर देते टीम से बाहर

दोनों के बीच विवाद अगस्त 24, 2016 को शुरू हुआ था जब मॉर्गन ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा था कि ‘सवा अरब की जनसंख्या वाला देश सिर्फ 2 मेडल्स जीतकर खुशी मना रहा है. यहकितना शर्मनाक है?’

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी को किस चीज से आजादी दिलाना चाहते हैं राहुल गांधी? पढ़ें पूरी ख़बर

वीरेंद्र सहवाग ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा था, “हम हर छोटी खुशी का भी मजा लेते हैं. लेकिन इंग्लैंड, जिसने क्रिकेट की शुरुआत की, वह आज तक वर्ल्ड कप नहीं जीत सका और फिर भी वर्ल्ड कप खेलता है. क्या यह शर्मनाक नहीं है?’

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse