रामजस कॉलेज विवाद: मारपीट के आरोप में ABVP के दो कार्यकर्ता गिरफ्तार, गुरमेहर को धमकी देने वालों पर FIR

0
यौन शोषण
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सेना के एक शहीद सैन्य अधिकारी की बेटी को कथित तौर पर मिली ‘‘दुष्कर्म की धमकी’’ के संबंध में पुलिस ने आज यहां अज्ञात लोगों के खिलाफ यौन शोषण और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया। एक अन्य मामले में, दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में विरोध रैली के दौरान एआईएसए के समर्थकों पर हमला करने के मामले में एबीवीपी के दो कथित कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  नोटबंदी के बाद गुजरात के डांग जिले में आज पहली बार खुला एटीएम, कैश ना होने से था बंद

एलएसआर की छात्रा गुरमेहर कौर की तरफ से दिल्ली महिला आयोग में की गई शिकायत के संबंध में आज मामला दर्ज कर लिया गया।

इसे भी पढ़िए :  करवा चौथ की तैयारी में जुटी पत्नी पर पति ने फेंका तेजाब,छह महीने पहले हुई थी लव मैरेज

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता और विशेष पुलिस आयुक्त (दक्षिण-पश्चिम) दीपेंद्र पाठक ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए (यौन शोषण और यौन शोषण के लिए दंड), 506 (आपराधिक धमकी के लिए दंड) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़िए :  हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री का बयान- गुरमेहर को समर्थन करने वाले हैं पाकिस्तानी इन्हें देश से बाहर भेज दो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse