यूपी के सहारनपुर में 180 हिंदू परिवारों की धर्मांतरण की खबर के बाद अब ऐसी ही एक और खबर फैजाबाद से आ रही है। फैजाबाद में करीब दो दर्जन मुस्लिम लोगों के हिंदू धर्म अपनाने की खबर आ रही है। जनसत्ता की खबर के मुताबिक फैजाबाद में 24 लोगों ने मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू रीति रिवाजों के मुताबिक हिंदू धर्म को अपना लिया है। हिंदू धर्म को अपनाने वाले सभी लोग अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले हैं। धर्म परिवर्तन करने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।
इस दौरान हिंदू धर्म अपनाने वाले एक जान मोहम्मद ने कहा कि करीब 20-25 साल पहले उनके पूर्वज हिंदू थे। हालांकि कुछ वजहों से उन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपना लिया था। वहीं धर्म से जुड़े सभी आवश्यक अनुष्ठानों को पूरा करने के बाद इन लोगों ने हिंदू धर्म का पालन करने की शुरुआत कर दी है। पूरा कार्यक्रम एक आर्य समाज मंदिर में बहुत ही गुप्त तरीके से किया गया था। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कैलाश चंद्र श्रीवास्तव ने धर्म परिवर्तन से जुड़ी प्रक्रियाओं को पूरा किया। वहीं मामले में जानकारी देते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि जिन लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया है उन्हें किसी भी तरह का लालच नहीं दिया गया है। वहीं मामले में उत्तर प्रदेश प्रशासन ने प्रतिक्रिया देने से साफ इनकार कर दिया है।
हिंदू धर्म अपनाने वाले लाल मोहम्मद ने बताया कि उनके पिताजी हिंदू थे जिनका नाम जयदुर और चाचा का नाम छब्बू लाल था। 20-25 साल पहले उन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम थर्म अपना लिया था। जान मोहम्मद ने बताया कि अब पिता इस दुनिया में नहीं है तो उन्हें अब इस बात का अहसास हुआ कि उनके पिताजी का जो पहले वाला धर्म था, वही सही धर्म था। अब हम भी हिंदू धर्म में रहना चाहते हैं। इस धर्म आकर हमें संतुष्टि मिली है। लाल मोहम्मद ने आगे बताया कि हिंदू धर्म अपनाने पर हमें किसी तरह का लालच नहीं दिया गया है। हम अपनी खुशी से हिंदू धर्म में शामिल हुए हैं।
जनसत्ता के सौजन्य से खबर