एक लड़के ने पहले तीन लड़कियों पर फेंका तेजाब और फिर कर ली आत्महत्या

0
युवक

एक युवक ने तीन लड़कियों पर तेजाब फेंक कर उनका चेहरा खराब कर दिया और उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। घटना अहमदाबाद के भावनगर जिले के तलाजा टाउन की है जहां पर 20 साल के युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। हमला करने के बाद आरोपी युवक नें डैम में छलांग लगा कर सुसाइड कर लिया है। हालांकि पुलिस इस बात का पता नहीं लगा पाई है उसने तेजाब क्यों फेंका है।

इसे भी पढ़िए :  एग्जाम के दौरान छात्र ने लिखी PORN मिस्ट्री, भाभी और मेड के लिए भी लिखी गंदी बातें

पुलिस के अनुसार युवक की पहचान सुनील सर्विया के रुप में हुई है और जिन तीन लड़कियों पर हमला हुआ है तीनों बहने है। उसमें से दो नाबालिग हैं। घायल लड़कियों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सब इंस्पेक्टर पीएस रिज़वी का कहना है कि सुनील ने लड़कियों पर तेजाब तब फेंका जब वह तलाजा टाउन की मार्केट से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि तीनों के हाथ पर चौंटें आई हैं। साथ ही हमला करने के बाद आरोपी ने पास के तालाब में कूद कर जान दे दी है।

इसे भी पढ़िए :  शिमला में बड़ा सड़क हदसा, नदी में बस गिरने से 45 लोगों की मौत

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुनील एक मोबाइल रिपेयरिंग कंपनी में काम करता था। पीड़िताओं के परिजनों का कहना है कि सुनील ने यह कदम किसी के भड़काने पर उठाया है। हालांकि, पुलिस उस शख्स की तलाश भी कर रही है, जिसके कहने पर आरोपी ने तेजाब फेंका है। आखिर युवक द्वारा इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे वजह क्या है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  हिंदू लड़की-मुस्लिम प्रेमी: हिंसा में मुस्लिम शख्स की हत्या, हिंदू युवा वाहिनी के 6 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज