बीजेपी के संबित पात्रा ने इस अंदाज में उड़ाया राहुल गांधी का मजाक, देखें वीडियो

0
संबित पात्रा
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी विधानसभा चुनावों के बीच सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। यह निशाना रैलियों, प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा टीवी चैनलों की डिबेट में भी लगाया जा रहा है। हाल में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बीजेपी, कांग्रेस, सपा और बसपा पार्टियों के नेताओं को बुलाया गया था। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता की ओर से दिए गए बयान के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। पात्रा ने चर्चा के दौरान कहा, मैं कांग्रेस के सभी नेताओं का नमन करता हूं ये जो छाती पर पत्थर रखकर राहुल गांधी जी बढ़ाई करते हैं, सबको पता है कि सच्चाई क्या है उसके बाद भी छाती पर 10 टन का पत्थर रखकर राहुल जी ऐसे, युवा ऐसे, ये कम नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ, स्वागत में गेरुआ हुआ शहर

राहुल पर चुटकी लेते हुए पात्रा ने कहा कि ये एक ऐसे मिसाइल है जो लॉन्च ही नहीं हो रहा है। कभी खाट के ऊपर रखकर लॉन्च करने की कोशिश की गई लेकिन नहीं हो पाए, अब कांग्रेस उन्हें साइकिल के कैरियर के ऊपर से लॉन्च कर रही लेकिन फिर भी यह मिसाइल लॉन्च नहीं हो पाएगी। चाहे कांग्रेस बर्बाद क्यों न हो जाए। राहुल गांधी तो सिर्फ साइकिल पर बैठे हैं, चला तो कोई और रहा है। राहुल की विदेश यात्रा पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि वह तो रिफ्रेश है, अभी कुछ दिन पहले की रिफ्रेश होकर आए हैं। कहा जाते हैं इस बात का पता तो किसी को होता नहीं, इसलिए आप लोगों (कांग्रेस प्रवक्ता) से भी नहीं पुछूंगा।

इसे भी पढ़िए :  माओवादियों, कट्टरपंथियों और सांप्रदायिक ताकतों का समर्थन करती है कांग्रेस: एम वेंकैया नायडू

अगले पेज पर देखें वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse