दिल्लीः फैक्टरी में जबरदस्त ब्लास्ट, 3 लोगों की मौत, एक घायल

0
फोटो: साभार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के खुरेजी इलाके में रस्क टोस्ट बनाने की एक बेकरी में ओवन फटने से हुए ब्लास्ट में तीन मजदूरों की मौत हो गई। ये हादसा आज(18 अगस्त) सुबह 5:30 बजे के आस-पास का है।

इसे भी पढ़िए :  बारात में दोस्तों के कंधों पर झूमते-झूमते...झूल गया दूल्हा, देखिए- दूल्हे को हार्ट अटैक का LIVE VIDEO

खबरों के मुताबिक, हादसे के दौरान करीब सात मजदूर काम कर रहे थे, जिसमे चार मजदूर इस हादसे की चपेट में आ गए। जिसमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़िए :  बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए 'विटामिन पुलिस' में तब्दील हुई एमपी पुलिस