राष्ट्रगान पर मचा घमासान: फिल्म के दौरान खड़ी नहीं हुईं…तो लड़कियों पर जमकर हुई जूतम-पैजार

0
राष्ट्रगान

चेन्नई के एक सिनेमाघर में शानिवार को राष्ट्रगान को लेकर तीन लोगों के साथ मारपीट की एक घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को ‘चेन्नई 28-II’ फिल्म से पहले चलाए गए राष्ट्रगान के समय कुछ लोग सम्मान में खड़े नहीं हुए थे। इसके बाद दो गुटों में बहस शुरू हो गई और मारपीट होने लगी। इसमें 20 लोगों के एक ग्रुप ने दो लड़कियों और एक युवक को बुरी तरह पीट दिया। चेन्नई के अशोक नगर स्थित काशी थिएटर में यह लोग शो देखने गए थे और मारपीट इंटरवल के दौरान हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि राष्ट्रगान के दौरान ऐसे नौ लोग थे जो खड़े नहीं हुए थे।

इसे भी पढ़िए :  बॉलीवुड में कौन है परिणीति चोपड़ा की सबसे बड़ी दुश्मन ?

इस बात की भी जानकारी मिली है कि एक फ्रीलांस मूवी रिव्यू करने वाले विजी फिल्म देखने गए थे, लेकिन वह राष्ट्रगान के दौरान खड़े नहीं हुए। इंटरवल में विजयकुमार नाम के व्यक्ति ने विजी का गिरेबान पकड़ के पूछा कि वह क्यों खड़ा नहीं हुआ था। इसके बाद बहस हुई जो मारपीट में बदल गई।

देखते ही देखते लोगों का गुस्सा भड़क उठा और 20 लोगों के एक ग्रुप ने विजी और दो अन्य महिलाओं सबरीता और शरीला की पिटाई की। कानून की पढ़ाई कर रहीं शरीला ने कहा, “हमें प्रताड़ित किया गया और मारपीट की गई। उन्होंने हमें जान से मारने की घमकी भी दी। हमारे उद्देश्य राष्ट्रगान का अपमान करना नहीं था।” वहीं, सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे विजयकुमार ने कहा, “जब राष्ट्रगान बजाया जा रहा था तब वो लोग सेल्फी ले रहे थे। इस बात का बुरा सिर्फ मुझे ही नहीं, दूसरे कई लोगों को लगा।”

इसे भी पढ़िए :  EVM छेड़छाड़ पर सदन में घिरी BJP, मायावती ने बताया बेइमान, कांग्रेस ने लगाया चोरी का इल्जाम

गौरतलब है कि 30 नवंबर को राष्ट्रगान पर सुप्रीम कोर्ट का अहम आदेश दिया था। आदेश में कहा गया था कि सभी सिनेमा घरों में फिल्म के शुरू होने से पहले राष्ट्रगान चलवाना होगा। इसके अलावा राष्ट्रगान के वक्त स्क्रीन पर तिरंगा भी दिखाना होगा। इसके अलावा कोर्ट ने कहा था कि हॉल में मौजूद दर्शकों को इस दौरान खड़ा होना भी अनिवार्य है। राष्ट्रगान बजाने की जनहित याचिका श्याम नारायण चौकसे नाम के शख्स ने डाली थी।

इसे भी पढ़िए :  अम्मा को पड़ा दिल का दौरा, खबर सुनते ही कार्यकर्ता की सदमे से मौत, प्रदेश में मातम, अमेरिका ने भी कसी कमर

बाद में सिनेमाघरों में फिल्म से पहले राष्ट्रगान बजाने के आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने बदलाव किया। कोर्ट ने दिव्यांग लोगों को राष्ट्रगान के समय खड़े होने से छूट दे दी। हालांकि, अदालत ने आदेश में कोई बड़ा बदलाव करने से मना कर दिया।